लॉगिन

भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज, राज्योत्सव में थाना प्रभारी का पकड़ा था कॉलर

Chhattisgarh November 5, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज, राज्योत्सव में थाना प्रभारी का पकड़ा था कॉलर

भाजपा कार्यकर्ता पर मामला दर्ज, राज्योत्सव में थाना प्रभारी का पकड़ा था कॉलर

कवर्धा। राज्योत्सव में थाना प्रभारी का कॉलर पकड़ने वाले भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि राज्योत्सव के जश्न के बीच कवर्धा में सोमवार देर रात रंग में भंग पड़ गया। पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू और थाना प्रभारी योगेश कश्यप के बीच झूमाझटकी ने माहौल गर्मा दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ था।

सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता और थाना प्रभारी के बीच कहासुनी हुई, जो इतनी बढ़ गई कि भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू ने थाना प्रभारी का कॉलर पकड़कर वर्दी के बटन तक तोड़ दिए। इस दौरान एक अन्य अधिकारी की नेमप्लेट भी टूट गई। घटना यहीं नहीं थमी, भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू का पुलिस अधिकारी को गाली-गलौच करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और भाजपा कार्यकर्ता राकेश साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इधर, घटना को देख भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी समेत कई नेता मौके पर पहुंचे, जहां मामले को शांत कराने में लगे रहे। पुलिस ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की, लेकिन नारेबाजी और हंगामे के बीच कार्यक्रम को छोड़कर पब्लिक भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस की झड़प देखने लग गए। राज्योत्सव का जश्न उस रात राजनीतिक टकराव के रण में बदल गया, जहां संगीत की जगह हंगामे की गूंज सुनाई दी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds