लॉगिन

जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद, भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त

Chhattisgarh May 4, 2026 रिपोर्टर: shailesh
जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद, भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त

जंगल से विस्फोटकों का जखीरा बरामद, भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त

जगदलपुर। दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बारसूर थाना क्षेत्र के तोडमा गांव के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों का छिपाया गया भारी विस्फोटक डंप बरामद किया गया। यह कार्रवाई CRPF की 195वीं वाहिनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर की।

सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद हुआ, जिसमें इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, INSAS और SLR राउंड, ग्रेनेड से जुड़ा सामान, जिलेटिन, सेफ्टी फ्यूज वायर और संचार उपकरण शामिल हैं। इसके अलावा एक भरमार राइफल, वायरलेस सेट, बैटरियां और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई संकेत देती है कि समर्पण के बाद नक्सलियों के छिपे नेटवर्क और हथियार अब धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। ऑपरेशन के बाद सभी जवान सुरक्षित लौटे, वहीं बरामद सामग्री को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds