लॉगिन

दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत कई घायल  

Chhattisgarh December 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत कई घायल  

दर्शनार्थियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 1 की मौत कई घायल  

जगदलपुर: भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम तारागांव में गुरुवार सुबह एक दर्शनार्थी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. हादसे में राजनांदगांव निवासी तामेश्वर साहू की मौत हो गई, जबकि बस में सवार अन्य दर्शनार्थी घायल हो गए.

जानकारी के अनुसार, दुर्ग से करीब 30 से अधिक लोगों को लेकर तिरुपति जा रही बस गुरुवार सुबह लगभग 5–6 बजे तारागांव के पास पहुंची थी. इस दौरान चालक को झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना का शिकार हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को सूचना दे दी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds