लॉगिन

तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, गांव में मचा हड़कंप

Chhattisgarh January 11, 2026 रिपोर्टर: shailesh
तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, गांव में मचा हड़कंप

तालाब किनारे बरगद के पेड़ पर फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, गांव में मचा हड़कंप

जांजगीर चांम्पा : मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम खोखरा का है, जहां तालाब किनारे बरगद के पेड़ में फंदे पर लटकता एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक का नाम उज्ज्वल सूर्यवंशी बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 19 वर्ष है।

जानकारी के अनुसार युवक का शव उसके घर से महज 20 मीटर की दूरी पर तालाब किनारे बरगद के पेड़ में लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds