लॉगिन

बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी 12वीं की छात्रा, फिर अचानक उठाया ये खौफनाक कदम

Chhattisgarh February 19, 2026 रिपोर्टर: shailesh
बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी 12वीं की छात्रा, फिर अचानक उठाया ये खौफनाक कदम

बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी 12वीं की छात्रा, फिर अचानक उठाया ये खौफनाक कदम

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला से एक दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा रजनी प्रधान ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा ने यह कदम उस समय उठाया जब वह अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी खुद प्रेमी ने पुलिस को दी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी और उसके माता-पिता मजदूरी के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। जब वे काम से लौटे तो घर के कमरे में बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के होश उड़ गए और तत्काल आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आत्महत्या से पहले छात्रा अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। पुलिस मोबाइल फोन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि बातचीत के दौरान की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds