भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव, चपेट में आए 3 मजदूर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में रिपेयरिंग कार्य के दौरान स्टोव नंबर 18 में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हो गया है.

Bhilai Steel Plant : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया. प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस में रिपेयरिंग कार्य के दौरान स्टोव नंबर 18 में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव शुरू हो गया है. ब्लास्ट फर्नेस 6 में हड़कंप मच गई है. गैस के रिसाव के चलते देखते ही देखते वहां मौजूद तीन मजदूर बेहोश हो गए. तीनों मजदूरों को बेहोशी की हालत में तत्काल रेस्क्यू कर मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया. मजदूरों की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों मजदूरों को पंडित जवाहर लाल नेहरू सेक्टर 9 अस्पताल रिफर किया है. फिलहाल तीनों में से 1 मजदूर की स्थिति अधिक गंभीर बताई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds