लॉगिन

MP News : दौर्द गांव में दबंगों को फर्जी मतदान करने से रोका, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Madhya Pradesh November 13, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : दौर्द गांव में दबंगों को फर्जी मतदान करने से रोका, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

MP News : दौर्द गांव में दबंगों को फर्जी मतदान करने से रोका, पीठासीन अधिकारी से मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

श्योपुर। विजयपुर क्षेत्र के दौर्द गांव में दबंगों ने पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान करने का प्रयास किया। जब पीठासीन अधिकारी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दबंगों ने उनसे मारपीट कर दी। मारपीट में पीठासीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को श्योपुर में प्रवेश करने से पुलिस ने रोक दिया। जीतू पटवारी राजस्थान के झालावाड़ से श्योपुर आ रहे थे। जब वे कुंहाजापुर बार्डर पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद श्योपुर की सीमा में प्रवेश से रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने काफी हंगामा किया। कुंहाजापुर बार्डर पर कांग्रेसी करीब एक घंटे तक खड़े रहे और हंगामा करते रहे। दोपहर 1 बजे तक विजयपुर सीट के लिए 54.86 फीसद मतदान हो चुका था। वहीं भाजपाध्‍यक्ष वीडी शर्मा को भी श्‍योपुर सीमा पर पुलिस ने रोका है। वे शिवपुरी के रास्‍ते श्‍योपुर जा रहे थे।

विजयपुर उपचुनाव में जगह जगह दबंगों द्वारा आदिवासी व जाटव समाज के मतदाताओं को पोलिंग बूथों तक पहुंचने से रोका जा रहा है। यहां तक कि वीरपुर में जाटव व रावत समाज के लोगों के बीच में लाठी चलीं और पथराव भी हुआ। इसे लेकर आदिवासी व जाटव समाज के वोटरों ने वीरपुर में हंगामा करना शुरू कर दिया। सैकड़ों लोगों ने वीरपुर थाने का घेराव किया।

विजयपुर विधानसभा के उप चुनाव में गुलाबी सर्दी के बीच मतदान का जोश दिखा। पहले चार घंटों में 35 फीसद से ज्यादा मतदान हो चुका है। झिटपुट झड़पें भी मतदान के दौरान हुई हैं। चुनाव में 12 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन सीधा मुकाबला भाजपा के रामनिवास रावत व कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच है। मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को पकड़कर बैठा लिया, इसके दो घंटे बाद रामनिवास रावत को भी विजयपुर एसडीओपी आफिस में नजरबंद कर लिया गया।

मतदान के दौरान एक बार फायरिंग की अफवाह उड़ी, जो झूठी निकली। अंधूपुरा गांव में मतदान से रोकने पर शाक्य समाज के लोगोंं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेता श्रीपति शाक्य की रावत समाज के लोगों ने मारपीट कर दी। श्रीपति शाक्य उनकी बेटी व पुत्रबधू को बिना मतदान के लौटा दिया गया। भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत के पैतृक गांव सुनवई के पोलिंग बूथ पर महिला के साथ वोट डालने रहे युवक को सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया, विवाद हुआ, इसके सशस्त्र सेना के जवान ने रामदास रावत नाम के युवक को थप्पड़ मार दिया, जिससे हंगामा हो गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds