लॉगिन

CG हैवानित की हदे पार : किडनैप कर डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मुंबई में अंधेरे कमरे में हाथ-पांव बांधकर रखा

Chhattisgarh November 12, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG हैवानित की हदे पार : किडनैप कर डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मुंबई में अंधेरे कमरे में हाथ-पांव बांधकर रखा

CG हैवानित की हदे पार : किडनैप कर डेढ़ साल तक करता रहा दुष्कर्म, मुंबई में अंधेरे कमरे में हाथ-पांव बांधकर रखा

कोंडागांव। शहर की एक युवती का किडनैप कर युवक मुंबई ले गया। वहां पर डेढ़ साल तक चारों ओर से बंद और अंधेरे कमरे में हाथ- पैर बांधकर दुष्कर्म  करता रहा। भूखा- प्यासा रखा और प्राइवेट पार्ट में केमिकल डालकर जलाया, जिससे गर्भाशय डैमेज हो गया। किसी तरह भागकर लौटी युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।

कोंडागांव की रहने वाली करीब 22 साल की एक आदिवासी युवती की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराया कि सन् 2022-23 में युवती के पास गुमनाम कॉल आई। फिरोज नाम के उस शख्स के नंबर को युवती बार- बार ब्लॉक करती रही, लेकिन वह नए-नए नंबरों से कॉल करता रहा।  इसी बीच एक दिन लड़की की तबीयत खराब हो गई वह इलाज कराने अपने गांव से कोंडागांव आ गई। इसकी भनक आरोपी फिरोज को लगी। वह युवती का पीछा करते हुए पहुंचा। कांच की बोतल फोड़ा और गर्दन पर टिका दिया। उसे अपने साथ चलने को कहा।

इसी दौरान मोबाइल भी छीन लिया और उसके परिजनों को मैसेज कर दिया कि वह सही सलामत है। उसे एक लड़के से प्यार हो गया है। वह घर बसाने चली गई है। घर वाले उसकी चिंता ना करें। इसके बाद फोन दोबारा वापस नहीं किया। थाना प्रभारी कोंडागांव सौरम उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम यूपी भी भेजी गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा 

मामले में गरिमा नेताम ने बताया कि मरीज 5 तारीख को आई थी। उसे उल्टी दस्त की शिकायत पर आई थी, लेकिन जांच में पता चला कि प्राइवेट पार्ट में भी चोट है। इसके बाद पीड़िता को भर्ती किया गया। डॉक्टर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है। अभी स्थिति ठीक है।

फैक्ट्री मालिक ने की युवती की मदद

युवती ने बताया कि फैक्ट्री मालिक ने उसकी मदद की। कमरे पर आकर उसने युवती के हाथ खोले और यहां से जल्दी निकल जाने की बात कही। डरी सहमी युवती मुंबई के सीएसटी रेलवे स्टेशन तक पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी। इस दौरान युवती ट्रेन में डरी सहमी सी बैठी रही। इसी बीच कुछ पुलिसकर्मी युवती के पास पहुंचे और टिकट दिखाने को कहा। युवती ने पुलिस को अपनी सारी कहानी बताई, जिसके बाद पुलिसवालों ने उसे ट्रेन में सफर करने दिया। घर पहुंचकर घर परिजन आपबीती बताई। इसके बाद उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद उसे कोंडागांव के जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज चल रहा है।

मुंबई लेकर आ गया

युवती ने बताया कि, फिरोज मुंबई की किसी फैक्ट्री में काम करता था। वहां धारावी की बस्ती में एक छोटा सा मकान था, जिसमें खिड़की तक नहीं थी। फिरोज सुबह जब जाता था, तो हाथ-पांव में कपड़ा बांधकर जाता था। एक दिन फिरोज जब काम पर चला गया तो मोबाइल ले जाना भूल गया। युवती ने मोबाइल से एक नंबर निकाला और उन्हे पूरी कहानी बताई। वह नंबर कपड़ा फैक्ट्री के मालिक का था। इसी फैक्ट्री में आरोपी फिरोज काम करता था।

आरोपी पकड़ा गया

कोंडागांव एसपी अक्षय कुमार ने बताया कि, आरोपी युवक ने युवती से शादी करके दो साल तक अपने साथ रखा। युवती ने शिकायत की है कि युवक ने उसे मुंबई में रखकर प्रताड़ित किया है। युवती का ईलाज जारी है। आरोपी युवक को उत्तरप्रदेश में पकड़ने के लिए टीम भेजी गई थी। टीम युवक को गिरफ्तार कर कोंडागांव ला रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds