CG ढाई साल बाद सुलझी हत्या की गुत्थी : दूसरे मर्दों के साथ यौन संबंध बनाने से नाराज पति ने की थी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खरोरा। छत्तीसगढ़ की खरोरा पुलिस को ढाई साल बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति मृतका पत्नी के अन्य मर्दों के साथ यौन संबंध बनाने से आक्रोशित होकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं ढाई साल बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

दरअसल यह पूरी घटना खरोरा थाना क्षेत्र की है। जहां के आरोपी गुलाब चतुर्वेदी पिता दुकलहा चतुर्वेदी उम्र-67 साल साकिन ग्राम-लांजा (परसवानी) ने 18 अप्रैल 2022 को प्रार्थी- आरोपी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि, मेरी दूसरी पत्नी शिव कुमारी औधे मुंह गिरकर पड़ी हुई है। इस दौरान बहुत खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई है। आगे प्रार्थी ने शिकायत में बताया कि, उसकी चूड़ी टूटी हुई पड़ी है। जिससे ऐसी शंका है की किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे मौत के घाट उतार दिया है।

पत्नी के अन्य मर्दों के साथ संबंध बनाने से नाराज था पति 

मामले की शिकायत के बाद रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान पाया गया की मृतिका का पति/आरोपी गांव के लोगों को अलग- अलग तरीके से घटना के बारे में बताकर गुमराह कर रहा था। साथ ही घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचने वाला व्यक्ति मृतका का आरोपी पति ही था। जिसके बाद आरोपी के ऊपर पुलिस को शंका हुई तो कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर आरोपी ने गुनाह को स्वीकार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पति 

आरोपी ने बताया कि, मृतका अन्य मर्दों से शारिरिक संबंध बनाने लगी थी। मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी। जिसके कारण गांव में परिवार की बदनामी होने से आक्रोशित होकर हत्या की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds