CG एबीवीपी का हल्ला बोल : पीजी कॉलेज में की जमकर नारेबाजी, 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अड़े कार्यकर्ता

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीजी कॉलेज का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ता पुलिस को धकेलकर कॉलेज के अंदर पहुंचे गए और प्राचार्य रूम के सामने बैठकर नारेबाजी की। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

दरअसल एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर पीजी कॉलेज कवर्धा का घेराव किया है। विधि कॉलेज, विज्ञान कॉलेज की स्थापना, B.Ed की स्थापना, ई- लाइब्रेरी,  प्राध्यापकों  की भर्ती और  छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल की मांग शामिल है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने जन भागीदारी समिति की राशि का दुरुपयोग के मामले में कार्यवाही करने की भी मांग की है।

लाखों रुपए से अधिक की राशि गबन का आरोप है 

पीजी कॉलेज के प्राचार्य और अकाउंटेंट पर जनभागीदारी समिति की 30 लाख से अधिक राशि गबन करने का बड़ा आरोप लगा है। ये आरोप एबीवीपी विद्यार्थी के कार्यकर्ताओं ने ही लगाया है। जिसके विरोध में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने
जनभागीदारी समिति की लाखों रुपए गबन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर FIR दर्ज करने की मांग की है।

कॉलेज में ऑनलाइन सट्टा चलाने का आरोप 

एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री तुषार चंद्रवंशी ने कहा कि, कॉलेज में समस्याओं के साथ साथ भ्रष्टाचार भी बढ़ गया है। उन्होंने अकाउंटेंट प्रमोद वर्मा पर न केवल 30 लाख रुपए गबन करने का आरोप लगाया बल्कि कॉलेज में ही ऑनलाइन सट्टा खेलने का भी आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds