लॉगिन

होली के दिन तेजाब से नहलाने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Chhattisgarh March 13, 2023 रिपोर्टर: shailesh
होली के दिन तेजाब से नहलाने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

होली के दिन तेजाब से नहलाने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

दुर्ग : मोहन नगर थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। होली के दिन शंकर नगर निवासी आरोपी ने महिला को तेजाब से जलाने की धमकी देकर भिलाई के होटल में लेकर पहुंचा। जहां आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले महिला ने मोहन नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने धारा 342, 366, 376, 377, 506(बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी सुनील महोबे को गिरफ्तार कर लिया है।

होली के दिन आरोपी ने दिया था दुष्कर्म की वारदात को अंजाम

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि 12 मार्च को पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी शंकर नगर दुर्ग निवासी सुनील महोबे (48) ने होली के दिन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सुनील महोबे ने महिला को अकेला पाकर तेजाब फेंककर जला देने की धमकी दी।

धमकी देने के साथ ही उसने अपनी मोटर साइकिल में बिठाया और भिलाई पावर हाउस स्थित एक निजी लॉज में ले जाकर महिला से जबरन शरीरिक संबंध बनाया और अमानवीय कृत्य किया साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने लॉज में कई घंटा बंधक बनाकर रखने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पहले भी दुष्कर्म के मामले में जा चुका है जेल

पीड़िता महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली रहती है उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जिसका फायदा उठाकर आरोपी शंकर नगर निवासी सुनील महोबे ने वर्ष 2021 में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में आरोपी जेल चला गया। इसके बाद वह जमानत पर छूटा। जिसके बाद दुबारा महिला का पीछा करता और बात करने की कोशिश करता था। महिला उससे बात नहीं करती थी। उसके धमकी के डर से महिला ने पुलिस में शिकायत नहीं की। आरोपी सुनील महोबे ने महिला पर गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा ।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds