लॉगिन

VIDEO : हाथ में बीयर लेकर नशे में धुत्त नाच रहे ये कर्मचारी, जमकर वायरल हो रहा वीडियो, एसडीएम ने लिया संज्ञान

Chhattisgarh November 10, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : हाथ में बीयर लेकर नशे में धुत्त नाच रहे ये कर्मचारी, जमकर वायरल हो रहा वीडियो,  एसडीएम ने लिया संज्ञान

VIDEO : हाथ में बीयर लेकर नशे में धुत्त नाच रहे ये कर्मचारी, जमकर वायरल हो रहा वीडियो, एसडीएम ने लिया संज्ञान

सरगुजा : जिले के मैनपाट जनपद के कर्मचारियों का नशे में धुत्त होकर डांस करने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म में खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मैनपाट जनपद के कई कर्मचारी हाथ में बीयर की बोतल लेकर नशे में धुत्त होकर नाचते दिख रहे है वहीं नशे में धुत्त कर्मचारियों का हाथ में बीयर का बॉटल लेकर डांस करते हुए का वीडियो वायरल होने के बाद सरगुजा जिला प्रशासन ने वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है।

इस पूरे मामले में मीडिया से बातचीत में सीतापुर एसडीएम् रवि राही ने बताया कि वायरल वीडियो शासकीय हाउसिंग बोर्ड कालोनी मैनपाट के बाहर का नजर आ रहा है जिसमें जनपद के कुछ कर्मचारी अपने हाथ में बीयर का बॉटल लेकर नशे में धुत्त होकर डांस करते नजर आ रहें हैं।

सीतापुर एसडीएम् रवि राही ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर संबंधितों के खिलाफ नोटिस जारी कर वायरल वीडियो के संदर्भ में जवाब मांगा जाएगा और आगे उचित कड़ी वैधानिक कारवाई की जाएगी। क्योंकि नशे में धुत्त होकर ऐसा कृत्य करना जनपद के कर्मचारियों को शोभा नहीं देता है और यह अनुचित है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds