लॉगिन

MP News : पुलिस अधिकारी बनकर मांगी रिश्वत, दो बदमाश गिरफ्तार, महिला फरार; दुष्कर्म केस के नाम पर वसूले 50 हजार

Madhya Pradesh November 9, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News : पुलिस अधिकारी बनकर मांगी रिश्वत, दो बदमाश गिरफ्तार, महिला फरार; दुष्कर्म केस के नाम पर वसूले 50 हजार

MP News : पुलिस अधिकारी बनकर मांगी रिश्वत, दो बदमाश गिरफ्तार, महिला फरार; दुष्कर्म केस के नाम पर वसूले 50 हजार

उमरिया : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध वसूली का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदमाश यहां पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से अवैध वसूली करते थे। हाल ही में उन्होंने एक युवक को दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए वसूले थे। फर्जीवाड़ा सामने आने पर पुलिस ने शुक्रवार रात दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

डरा धमकाकर वसूले 50 हजार 
उमरिया के कौशल महरा ने 29 अक्टूबर को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया, पुलिस अधिकारी बनकर कुछ लोगों ने मुझे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। डरा धमकाकर उन्होंने 50 हजार रुपए वसूल लिए हैं। अब और रकम मांग रहे हैं।

ऐसे खुला राज 
कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह जालसाजों को गिरोह है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं और लोगों से अवैध वसूली करते हैं। शुक्रवार रात 9 बजे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 308 (7), 61(2) BNS के तहत केस दर्ज किया है।

यह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है। अभी दशरथ प्रसाद गौतम और जगन्नाथ मेहरा नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रोहनिया गांव के रहने वाले  हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में कुछ और नाम आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

महिला थाना प्रभारी बन मांगी थी रिश्वत 
अवैध वसूली के इस मामले में महिला पुष्पा गौतम का नाम भी सामने आया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसडीओपी नागेन्द्र सिंह ने बताया कि पुष्पा ने महिला थाना प्रभारी बनकर रिश्वत मांगी थी। जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds