CG : भाजपा नेता को पुलिस कर्मियों ने पीटा, थाना प्रभारी और दो पुलिस कर्मी निलंबित

बलौदाबाजार। जिले के पलारी नगर पंचायत में भाजपा नेता और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी ने बड़ा एक्शन लेते हुए थाना प्रभारी और दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोग बस स्टैंड में कर रहे दारू पार्टी कर रहे थे। आरोप है कि इसमें भाजपा नेता और नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा भी शामिल था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसी दौरान नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा और पुलिसकर्मियों के बीच विवाद हो गया। बात हाथापाई तक आ गई।

नपं अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की है। देर रात तक वह थाने में डटे रहे। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी और भाजपा के जिला अध्यक्ष समन जांगड़े भी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds