CG : कुख्यात बदमाश अमित जोश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, गोलीकांड मामले में चल रहा था फरार

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के कुख्यात गुंडा बदमाश अमित जोश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। टाउनशिप के जयंती स्टेडियम के पास पुलिस ने बदमाश का एनकाउंटर किया। टाउनशिप में दो युवकों पर गोली चलाने के बाद से अमित जोश करीब तीन महीने से फरार था। शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया। उसने पुलिस की गाड़ी पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और उसे मार गिराया है।

पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए गई हुई थी, जवानों को देखकर आरोपी ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान वो मारा गया। बता दें कि 25 और 26 जून 2024 को पार्किंग के विवाद में भिलाई थाना क्षेत्र में आरोपी आमित जोशी ने तीन लोगों पर गोली चला दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार था। इसी बीच दुर्ग पुलिस को आज शाम सूचना मिली कि अमित जोशी भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम के पीछे पहुंचा हुआ है। क्राईम और दुर्ग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में आरोपी मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds