लॉगिन

VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आए एनएसयुआई नेता ने नशे में ठोकी गाड़ी, मोहल्ले वाले के विरोध पर दी धमकी

Chhattisgarh November 7, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आए एनएसयुआई नेता ने नशे में ठोकी गाड़ी, मोहल्ले वाले के विरोध पर दी धमकी

VIDEO : कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने आए एनएसयुआई नेता ने नशे में ठोकी गाड़ी, मोहल्ले वाले के विरोध पर दी धमकी

रायपुर : कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का चुनाव प्रचार करने आये एनएसयुआई के प्रदेश सचिव ने नशे में धुत्त होकर चार पहिया वाहन को बिजली खम्बे में ठोक दी वही वाहन ठोकने को लेकर मोहल्ले वालो ने जब विरोध जताया तो नेताजी ने विधायक देवेन्द्र यादव का आदमी होने का धौस दिखाकर धमकी भी देने लगा|

मिली जानकारी के अनुसार एनएसयुआई के प्रदेश सचिव चेतन तिवारी दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने रायपुर पहुचे थे इस दौरान बीती रात शराब के नशे में धुत्त होकर तेज़ रफ़्तार वाहन चलाते हुए ब्राह्मण पारा पहुचे व बिजली ट्रांसफार्मर को ठोकर मारते हुए दो पहिया को भी अपने चपेट में ले लिया | वाहन दुर्घटना होने के बाद मोहल्लेवालों की भीड़ लग गई तथा उन्होंने नेता का विरोध किया जिसके बाद गुस्से से तमतमाए प्रदेश सचिव चेतन तिवारी ने कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का चुनाव प्रचार करने आने व भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का आदमी होने का धौस दिखाकर धमकाने लगे|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds