छत्तीसगढ़ में एक और पिकअप हादसा : बेमेतरा जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 35 घायलों में 5 की हालत गंभीर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में वाहन सवार 25 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 5 लोगों की स्थिति गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद SDM और तहसीलदार मौके पर अस्पताल पहुंचे। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के झांकी की है।

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी स्कॉर्पियो

वहीं कुछ दिनों पहले बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजपुर शंकरगढ़ मुख्य मार्ग के लड़ुवा में एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब (डबरी) में डुब गई थी। हादसे में पिकअप सवार आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन लोग एक ही परिवार के थे। इनमें एक महिला और बच्ची भी शामिल थी।

मृतकों में एक महिला और बच्ची भी शामिल 

गाड़ी में आठ लोग सवार थे। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक महिला और बच्ची भी शामिल थीं। वह अपने पति और बेटी के साथ दिपावली त्योहार मनाने के लिए लरीमा गांव आई थी। वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में संजय मुंडा, चंद्रवंशी मुंडा, कृति मुंडा, मंगल, भूपेंद्र, उदयनाथ और बालेश्वर की जान गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds