रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, भूपेश बघेल समेत इन 40 नेताओं का नाम शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसके लिए कांग्रेस ने अब स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी कर दी है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 नेताओं का नाम शामिल है.

इस लिस्ट में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 40 लोगों के नाम शामिल है. इसमें सबसे खास बात यह है कि रायपुर दक्षिण चुनाव के प्रत्याशी के दावेदारों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है, जिनमें प्रमोद दुबे कन्हैया अग्रवाल और ज्ञानेश शर्मा का नाम है. ये 40 स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिए प्रचार करते दिखाई देंगे.

5 नवंबर से होगी ईवीएम् की कमीशनिंग

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए ईवीएम् की कमीशनिंग 5 नवंबर से होगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों से ईवीएम् कमीशनिंग अवलोकन की अपील की है. कमीशनिंग का काम 5 नवंबर को सुबह 10.00 बजे से शुरू कर दिया जायेगा. जिसकी सूचना रिटर्निंग आफिसर, द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को दी जाएगी. मशीनों के कमीशनिंग का कार्य रायपुर में सेजबहार स्थित ई-ब्लाक शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds