आज पीएम मोदी का झारखंड का दौरा, गढ़वा और चाईबासा में करेंगे चुनावी रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार(4 नवम्बर) से झारखंड के चुनावी समर में उतर रहे हैं। पीएम मोदी गढ़वा और चाईबासा में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर गढ़वा और चाईबासा में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भाजपा ने इस बार झारखंड के विकास के लिए कई बड़े वादे किए हैं।

महिलाओं को भत्ता, मुफ्त गैस सिलेंडर और युवाओं के लिए रोजगार जैसी योजनाएं पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल हैं। प्रधानमंत्री इन वादों को जनता के सामने रखते हुए अपने संबोधन में विकास के नए दृष्टिकोण पर जोर देंगे। पीएम मोदी के झारखंड के इस दौरे से राज्य में चुनावी माहौल और गर्म हो सकता है।

गढ़वा में मोदी का पहला पड़ाव
सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी बिहार के गया एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए झारखंड के गढ़वा पहुंचेंगे। गढ़वा में उनका स्वागत बड़ी संख्या में लोगों द्वारा किया जाएगा। गढ़वा की चुनावी रैली में मोदी झारखंड के विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। भाजपा का दावा है कि उनका संकल्प पत्र झारखंड की जनता के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। इस दौरान प्रधानमंत्री अपने भाषण में राज्य के विकास की योजनाओं का ब्यौरा देंगे। गढ़वा में उनके भाषण का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds