दस्तावेजों का दुरुपयोग कर वाहन ठगी का हुआ पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 बुलेट और एक स्कूटी जब्त

जशपुर: जशपुर पुलिस ने ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. और दो आरोपियों को अम्बिकापुर से गिरफ्तार करने में सफ़लता हासिल की है. आपको बता दें कि दस्तावेज का धोखे से दुरूपयोग कर कूटरचना करके अनेकों वाहन का फायनेंस कराकर विक्रय करने वाले रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया.

दरअसल कोतबा पुलिस ने ठगी कर सरगना आरोपी शाहरूख खान एवं सहआरोपी वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से 10 बुलेट एवं 01 स्कूटी वाहन को भी जब्त करके कार्रवाई की है. यह दोनों आरोपियों ने फायनेंस कराकर वाहनों को अन्य लोगों को विक्रय कर दिया करते थे.

जशपुर जिले के कोतबा चौकी में आरोपियों के विरूद्ध धारा 420, 467, 468, 471, 379, 34 अपराध दर्ज किया था. इधर सरगना शाहरूख खान के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली अंबिकापुर एवं थाना राजपुर में भी 420 भा.द.वि. का अपराध दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds