लॉगिन

नवजात शिशुओं को गोवर्धन भगवान की गोबर से बनी आकृति पर लिटाया, लंबी उम्र का मांगा वरदान

National November 2, 2024 रिपोर्टर: Mahima Yadav
नवजात शिशुओं को गोवर्धन भगवान की गोबर से बनी आकृति पर लिटाया, लंबी उम्र का मांगा वरदान

नवजात शिशुओं को गोवर्धन भगवान की गोबर से बनी आकृति पर लिटाया, लंबी उम्र का मांगा वरदान

सीहोर। मध्य प्रदेश में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है, प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में अलग-अलग तरह से पूजा की जा रही है। इसी बीच राजधनी भोपाल के पास स्थित सीहोर में गोवर्धन भगवान की पूजा के बाद माताओं ने अपने नवजात शिशुओं को गोवर्धन भगवान की गोबर से बनाई गई आकृति पर लेटा कर उनकी लंबी उम्र का वरदान मांगा।

धार्मिक आस्था का पर्व गोवर्धन पूजा जिले में उत्साह और उमंग एवं आस्था के साथ मनाया गया। इसी बीच जिला मुख्यालय पर ग्वालटोली में अद्भुत नजारा देखने को मिला। दरअसल, यादव समाज में गोवर्धन पूजा का काफी महत्व होता है। इसी के चलते यहां सामूहिक पूजा और परिक्रमा पूजा अर्चन के बीच आस्था का अजब गजब नजारा देखने को मिला।

पूजा के बाद माताओं ने अपने नवजात शिशुओं को गोवर्धन भगवान की गोबर से बनाई गई आकृति पर लेटा कर उनकी लंबी उम्र का वरदान मांगा। जिसका वीडियो भी सामने आया है। मान्यता है कि ऐसा करने से नवजात और छोटे बच्चों को बीमारी दूर रहती है। जिसे चलते परिजन अपने छोटे बच्चों को गोवर्धन भगवान के गोबर लेटा देते हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds