घर में घुसकर नाबालिग लड़की से गंदी हरकत, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले में घर में घुसकर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लड़की घर पर अकेली थी, तभी आरोपी पहुंचा था। इसके बाद उसने लड़की से जबरदस्ती करने की कोशिश की। मगर लड़की ने काफी विरोध किया। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह लड़की घर पर अकेली थी। उसके दादा-दादी काम से बाहर गए हुए थे। वहीं उसके माता पिता काम करने के लिए दूसरे राज्य गए हुए हैं। उसी दौरान नरेश हंसराज(40) उसके घर आया और लड़की से बात करने लग गया। इसके बाद आरोपी ने जैसे ही देखा कि लड़की घर पर अकेली है, तब उसने लड़की से जबरदस्ती शुरू कर दी।

उधर, लड़की ने भी आरोपी का विरोध किया। खूब चिल्लाई, तब जाकर आरोपी मौके से भाग निकला। फिर लड़की के दादा-दादी घर पहुंचे। जिसके बाद लड़की ने पूरे मामले की शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds