लॉगिन

MP News अजब प्रेम की गजब कहानी: गुजरात में मुलाकात, फेसबुक पर प्यार; भिंड के युवक से शादी रचाने ब्राजील से आई महिला

Madhya Pradesh October 30, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP News अजब प्रेम की गजब कहानी: गुजरात में मुलाकात, फेसबुक पर प्यार; भिंड के युवक से शादी रचाने ब्राजील से आई महिला

MP News अजब प्रेम की गजब कहानी: गुजरात में मुलाकात, फेसबुक पर प्यार; भिंड के युवक से शादी रचाने ब्राजील से आई महिला

भिंड : मध्यप्रदेश में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। भिंड के युवक की कच्छ (गुजरात ) में ब्राजील की महिला से मुलाकात हुई। सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू हो गई। कुछ दिन बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। अब 30 साल के युवक के प्यार में दीवानी 51 साल की महिला शादी रचाने ब्राजील से भिंड आई हैं। दोनों ने विवाह के लिए अपर कलेक्टर के न्यायालय में आवेदन दिया है।

कच्छ में हुई थी मुलाकात 
भिंड के रहने वाले पवन गोयल (30)  कच्छ में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते थे। 9 माह पहले कच्छ में पवन की मुलाकात ब्राजील की 51 साल की रोजीनाइड सिकेरा से हुई थी। इसके बाद फेसबुक (Facebook) पर दोनों के बीच बातचीत होने लगी। बातचीत प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे के साथ जीवन जीने की फैसला लिया। 8 अक्टूबर को  रोजीनाइड भिंड पहुंची। दोनों ने विशेष विवाह के लिए अपर कलेक्टर के न्यायालय में आवेदन दे दिया है। अनुमति मिलने के बाद दोनों शादी रचाएंगे।

रोजी के पति साथ नहीं रहते 
जानकारी के मुताबिक, रोजीनाइड पहले से शादी शुदा हैं। रोजी के बेटे की उम्र 32 साल है। हालांकि उनके पहले पति अब साथ नहीं रहते। इसलिए महिला अब भिंड के पवन से शादी रचाएंगीं। अपर कलेक्टर एलके पांडे का कहना है कि विशेष विवाह के लिए दोनों के आवेदन का परीक्षण किया जा रहा है। दूतावास को भी जानकारी दी जाएगी। विवाद ही अनुमति के बाद दोनों शादी करेंगे।

शिवपुरी में हुई थी यादगार शादी 
बता दें शिवपुरी में 21 जुलाई 2024 को एक अनोखी शादी हुई थी। गुरु पूर्णिमा के दिन यादगार शहनाई बजी थी। विदेशी जोड़े ने भारतीय रीति रिवाज से एमपी की धरती पर सात जन्मों की कसम खाई थी। नक्षत्र गार्डन में स्विट्जरलैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके ने भारतीय वेशभूषा में सात फेरे लिए थे। धूमधाम से हुई शादी में विदेशी मेहमानों ने भारतीय व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया था।  शिवपुरी के गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर दोनों ने भारत में शादी की थी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds