भाजपा का संगठन चुनाव : 50 से कम सदस्य होने पर नहीं हो पाएगा बूथों में चुनाव

रायपुर। प्रदेश भाजपा में संगठन चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए सभी जिलों में चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। अगले माह सदस्यता अभियान के समाप्त होने के बाद सबसे पहले बूथ कमेटियों का चुनाव होगा, लेकिन इस चुनाव के लिए यह जरूरी है कि बूथ में कम से कम भाजपा के 50 सदस्य होने चाहिए।

जिन बूथों में 50 से कम सदस्य होंगे, वहां पर बूथ कमेटियों का चुनाव नहीं हो सकेगा। सदस्यता अभियान में इस बात का खुलासा हुआ है कि भारी संख्या में ऐसे बूथ हैं, जहां 50 से कम सदस्य बने हैं। इसको लेकर पार्टी ने फरमान जारी किया है कि ऐसे बूथों में सदस्यता अभियान समाप्त होने से पहले हर हाल में 50 सदस्य बना लिए जाएं।

भाजपा का राष्ट्रीय स्तर के साथ प्रदेश में भी इस समय सदस्यता अभियान चल रहा है। इस अभियान के 15 ननंबर को समाप्त होने के बाद भाजपा का संगठन चुनाव प्रारंभ होगा। इसको लेकर राष्ट्रीय संगठन ने जहां राष्ट्रीय स्तर पर चुनाव अधिकारी तय कर दिया है, वहीं सभी राज्यों में जिला स्तर पर चुना अधिकारी बना दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds