लॉगिन

CG एएसआई पर ऍफ़आईआर : तलाकशुदा महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर सालों रेप करने का आरोप

Chhattisgarh October 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG एएसआई पर ऍफ़आईआर : तलाकशुदा महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर सालों रेप करने का आरोप

CG एएसआई पर ऍफ़आईआर : तलाकशुदा महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर सालों रेप करने का आरोप

जांजगीर। छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का शिकायत दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि, अबॉर्शन करवाने के लिए दो बार दवाई खिलाकर एएसआई ने गर्भपात भी करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर  मामले की जांच में जुट गई। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले है। वह जांजगीर जिले के कोतवाली थाना में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ था। सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ अकलतरा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के अनुसार, उसकी शादी कोरबा निवासी अधिवक्ता से हुई थी। पति-पत्नी के बीच नहीं बनी और तब से महिला अपने पति को छोड़कर अकलतरा क्षेत्र में रह रही। 4 अगस्त 2023 को जांजगीर जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ बलवंत धृतलहरें अपने घर वालों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और शादी करने की बात कहीं।

पत्नी के साथ करता था मारपीट

पीड़िता ने जब बताया कि, उसका तलाक नहीं हुआ है और तलाक का मामला अदालत में लंबित है। तब एएसआई ने बताया कि वह जांजगीर कोतवाली में पदस्थ है और उसके सारे मामले सुलझा देगा। इसके बाद 11 अगस्त 2023 को गिरौदपुरी ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कर ली। एएसआई बलवंत धृतलहरे को अकलतरा थाना में पदस्थ रहने के दौरान शासकीय क्वार्टर एलॉट है। उसी क्वार्टर में महिला को लेकर एएसआई रहने लगा। इस दौरान शारीरिक संबंधों से वह दो बार गर्भवती भी हुई। इस दौरान टैबलेट आदि खिलाकर एएसआई ने उसका अबॉर्शन करवा दिया और उनके साथ मारपीट पीट करने लगा।  महिला मारपीट से तंग आकर वह अपने मायके आ कर रहने लगी। सामाजिक लोगों के आपसी समझाइश पर महिला फिर से एएसआई के साथ रहने लगी। इसके बाद भी एएसआई के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया और उसने मारपीट करते हुए महिला को घर से निकाल दिया।

एएसआई ने मारपीट कर महिला को घर से निकाल

फिर एक बार महिला अपने मायके आकर रहने लगी। इसके बाद महिला ने 2 अगस्त को अदालत से उसका और उसके पूर्व वकील पति के मध्य तलाक हो गया। इसके बाद 11 अगस्त  को वह फिर एएसआई बलवंत धृतलहरें के पास गई। लेकिन बलवंत धृतलहरें ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। फिर महिला ने न्याय की गुहार लगा थानों के चक्कर काटना शुरु कर दिया। पर उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात का अपराध दर्ज किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds