लॉगिन

CG शराब घोटाले में एक्शन : छत्तीसगढ़ से झारखंड तक ईडी की छापेमारी, बार कारोबारी के ठिकानो में चल रही ईडी की जांच

Chhattisgarh October 29, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG शराब घोटाले में एक्शन :  छत्तीसगढ़ से झारखंड तक ईडी की छापेमारी, बार कारोबारी के ठिकानो में चल रही ईडी की जांच

CG शराब घोटाले में एक्शन : छत्तीसगढ़ से झारखंड तक ईडी की छापेमारी, बार कारोबारी के ठिकानो में चल रही ईडी की जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी ने शराब घोटाला मामले में छापेमारी की है। रायपुर में बार कारोबारी राठौर के सूर्या अपार्टमेंट और कटोरा तालाब में एक ठिकाने में ईडी की जांच चल रही है। ईडी ने झारखंड के पूर्व उत्पाद (आबकारी) सचिव आईएएस विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से जुड़े करीबियों के घर दबिश दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ईडी ने शराब घोटाला मामले में आईएएस विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेन्द्र सिंह के करीबियों के घर रायपुर और रांची में दबिश दी है। वहीं ईडी की राडार में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी की भी होने की खबर है। इसके अलावा झारखंड में शराब कारोबार से जुड़ी अलग अलग कंपनियों और उनके संचालकों के यहां ईडी ने छापा मारा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds