भाटागांव बस स्टैंड में ड्राइवर ने बस में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी के भाटागांव बस स्टैंड में एक ड्राइवर ने खुदकुशी कर ली। बस के अंदर से इसकी लाश निकाली गई।मृतक का नाम विकास पाण्डेय है वह नरेश ट्रैवल्स की बस चलाया करता था। पुलिस ने परिजनों को खबर दी, युवक के परिजनो  हत्या होने का आरोप लगाया है जिसके बाद पुलिस ने इस कांड के पीछे हत्या के सुराग तलाशने शुरू कर दिए हैं।

ड्राइवर की लाश, गमछे से बने फंदे पर लटकी मिली

घटना रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड की है। शुक्रवार सुबह यहां सभी बसें तैयार की जा रही थीं। एक बस में जब उसके कर्मचारी चढ़े तो चींख-पुकार मच गई। गाड़ी के अंदर बस के ड्राइवर की लाश, गमछे से बने फंदे पर लटकी हुई थी। बाकि के कर्मचारी भाग कर आए और फिर जानकारी पुलिस को दी गई। टिकरापारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि जिस युवक की मौत हुई इसका नाम विकास पांडे था।

शराब पीने का आदि था मृतक

पुलिस को पता चला कि ये रीवा का रहने वाला था। कुछ दिनों से अपने परिजनों के साथ रायपुर में रह रहा था। नरेश ट्रैवल्स की बस चलाया करता था। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। विकास के घर वालों ने बताया कि इसे किसी ने मारकर यहां लटका दिया है, परिजन हत्या के मामले की जांच चाहते हैं, अब पुलिस ने इस कांड के पीछे हत्या के सुराग तलाशने शुरू कर दिए हैं। पता चला है विकास शराब पीने का आदि था। इस बात पर उसका कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds