लॉगिन

CG : कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Chhattisgarh October 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

CG : कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बड़े अधिकारियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

रायपुर : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां रायपुर कलेक्ट्रेट में पदस्थ कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। कर्मचारी का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटकते हुए मिला है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। नोट में उच्च अधिकारी के द्वारा प्रताड़ित करने की बात लिखी है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नामप्रदीप उपाध्याय था। प्रदीप रायपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर पदस्थ था और पुरानी बस्ती में रहता था। आज सुबह उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर रैंक के अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

वहीं परिजनों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके। पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds