लॉगिन

VIDEO : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, ईलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh October 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, ईलाके में फैली सनसनी,  पुलिस जांच में जुटी

VIDEO : जंगल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, ईलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

कोंडागांव : जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदली के जंगलो में एक युवक की सडी गली लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, मृतक एक हफ्ते पहले घर से निकला था, पुलिस को जानकारी होने पर तत्काल मामले की जांच में जुट गई है|

मिली जानकारी के मुताबिक फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम छिंदली निवासी 32 वर्षीय युवक अमर सिंह मरकाम किसी काम से हफ्ता भर पहले घर से निकला था जिसकी पास के ही जंगल में सड़ी-गली अवस्था में लाश मिली है| गाव का ही एक चरवाहा गाय चराने जंगल गया था जहा उसने अमर सिंह की लाश देखि जिसके बाद उसने मामले की जानकारी सरपंच को दी, सरपंच और परिजनों ने ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds