जल्द आ सकता है SI भर्ती का रिजल्ट : अभ्यर्थी ने फेसबुक में कमेंट कर किया आग्रह, गृहमंत्री शर्मा ने रिप्लाई कर बताई तारीख

रायपुर। छत्तीसगढ़ SI भर्ती 2018 का रिजल्ट दीपावली के पहले निकल सकता है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने फेसबुक पर रिप्लाई करके दी जानकारी। अभ्यर्थियों ने गृहमंत्री के फेसबुक पोस्ट पर एक अभ्यर्थी ने लिखा कि, हमारा भी SI भर्ती 2018 का रिजल्ट निकाल दीजिए। अभ्यर्थी के मेसेज पर गृहमंत्री ने रिप्लाई करते हुए लिखा 28।

दरअसल एक अभ्यर्थी ने गृहमंत्री विजय शर्मा के फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करके लिखा कि, अभ्यर्थी ने लिखा कि, हमारा भी SI भर्ती 2018 का रिजल्ट निकाल दीजिए। अभ्यर्थी के रिजल्ट वाले कमेंट पर रिप्लाई देते हुए गृहमंत्री शर्मा ने लिखा 28 इसके अलावा उन्होंने और भी कॉमेंट्स के भी रिप्लाई दिए। कुछ के मेसेज के रिप्लाई में लिखा हां मेरे भाई। वहीं फेसबुक मैसेज में अभ्यर्थियों ने जल्द रिजल्ट निकालने का आग्रह किया था।

गृहमंत्री ने नई भर्तियों को लेकर किया था फेसबुक पोस्ट

गृहमंत्री विजय शर्मा ने नई भर्तियों को लेकर फेसबुक पोस्ट किया था। इसी पोस्ट में अभ्यर्थियों ने कमेंट करते हुए पूछा था कि,  SI भर्ती 2018 का रिजल्ट कब आएगा। गृहविभाग के सूत्रों के अनुसार भी 28 या 29 अक्टूबर को रिजल्ट निकल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds