लॉगिन

VIDEO : शराब पीकर युवक पर फरसानुमा हथियार से जानलेवा हमला, घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Chhattisgarh October 28, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : शराब पीकर युवक पर फरसानुमा हथियार से जानलेवा हमला, घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

VIDEO : शराब पीकर युवक पर फरसानुमा हथियार से जानलेवा हमला, घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड के पास शराब पीकर एक युवक पर फरसानुमा हथियार से हमला कर दिया। इस हमले का किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक एक व्यक्ति से गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक फरसानुमा हथियार से मारपीट कर रहा है। इसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान हीरालाल उर्फ खोटली(29) निवासी चांटीडीह और अरमान खान(23) मगरपारा चौक को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों कब्जे से धारदार हथियार और फरसानुमा हथियार जब्त किया गया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds