लॉगिन

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जीतू पटवारी की टीम में 177 लोगों को मिली जगह

Madhya Pradesh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जीतू पटवारी की टीम में 177 लोगों को मिली जगह

MP Congress: मध्यप्रदेश कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित; जीतू पटवारी की टीम में 177 लोगों को मिली जगह

भोपाल : मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दस महीने से लंबित एमपी कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। जीतू टीम में 177 सदस्यों को जगह मिली है। इस टीम में करीब 21 महिलाओं को शामिल किया गया है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और विवेक तन्खा जैसे नेताओं को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है। वहीं, 17 उपाध्यक्ष, 71 महासचिव, 16 कार्यकारिणी सदस्य, 33 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 40 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।

इन दिग्गज नेताओं को किया गया शामिल
16 कार्यकारी सदस्यों में वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। इस टीम में पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार मरकाम, पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल, पूर्व विधायक निलांशु चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी, मनोज चौहान और भूपेन्द्र मरावी शामिल है।

जयवर्धन समेत 17 को बनाया गया उपाध्यक्ष 
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में 17 को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। इनमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के बेटे और विधायक जयवर्धन सिंह भी शामिल है। 17 उपाध्यक्षों में दो महिलाएं हिना कांवरे और झूमा सोलंकी को जगह मिली है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds