लॉगिन

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले “कांग्रेस ने किया कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम”

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले  “कांग्रेस ने किया कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम”

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले “कांग्रेस ने किया कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम”

रायपुर। राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है. इस बीच उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि इस बार राज्योत्सव मेला का आयोजन 4 से 6 नवंबर को नया रायपुर अटल नगर में होगा. मेला में ‘मोदी की गारंटी’ के साथ छत्तीसगढ़ की विकास गाथा को प्रदर्शित किया जाएगा.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रविवार को मीडिया से चर्चा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बलरामपुर दौरे पर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य की शांत फिजा को खराब करने की मानसिकता से काम कर रही है. जब सत्ता में थी,

तब पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर राज्य के कानून व्यवस्था को चौपट करने का काम किया. उन्होंने कहा कि आज जब जनता ने विपक्ष में बिठाया है, तब भी कांग्रेस उसी मानसिकता से काम कर रही है. प्रदेश में विष्णु देव की सरकार है. राज्य में क़ानून व्यवस्था की स्तिथि बिगड़ने नहीं देंगे. दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds