लॉगिन

CG VIDEO : महिला कांग्रेस पार्षद ने लगाया आरोप, कहा “वार्ड में होने वाले आयोजनों में किया गया दुर्व्यवहार”

Chhattisgarh October 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO : महिला कांग्रेस पार्षद ने लगाया आरोप, कहा “वार्ड में होने वाले आयोजनों में किया गया दुर्व्यवहार”

CG VIDEO : महिला कांग्रेस पार्षद ने लगाया आरोप, कहा “वार्ड में होने वाले आयोजनों में किया गया दुर्व्यवहार”

बिलासपुर : बिलासपुर के गुरुघासीदास नगर वार्ड क्रमांक 21 की वर्तमान महिला कांग्रेस पार्षद सीमा सीमा धृतेश ने बीजेपी के पूर्व पार्षद पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि वे वर्तमान में वे जरहाभाठा वार्ड 21 में पार्षद के रूप में कार्यरत हैऔर अपने वार्डो में होने वाली तमाम समस्याओं सहित विभिन्न आयोजनों पर वार्डवासियों सहित जनप्रतिनिधियों को वे अवगत कराती रही है।

कांग्रेस पार्षद सीमा धृतेश ने कहा कि बीते दिनों बीजेपी के पूर्व पार्षद द्वारा उनके ही वार्ड में भूमि पूजन किया गया जिसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई। इस तरह वर्तमान पार्षद के होते हुए पुर्व पार्षद द्वारा सूचना न देते हुए भूमिपूजन करना दुर्व्यवहार से कम नहीं। तो वहीं नाराज पार्षद सीमा धृतेश ने इस तरह की पुनरावृति न हो इसे लेकर कांग्रेस के वर्तमान महापौर से शिकायत करने की बात कही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds