यमुना में डुबकी लगा बीमार हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा ,अस्पताल में हुए भर्ती, सांस लेने में दिक्क्त

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा यमुना में डुबकी लगाने के बाद बीमार हो गए हैं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. BJP का दावा है कि प्रदूषित यमुना में डुबकी लगाने के बाद उनके त्वचा पर लाल चकत्ते हो गए और खुजली हो रही है. उन्हें सांस लेने में भी हल्की तकलीफ हो रही है.

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाने की तस्वीरें भी सामने आई थीं. बताया जा रहा है कि उसके बाद से वे सांस लेने में परेशानी और शरीर में खुजली की लगातार शिकायत कर रहे थे. शनिवार को उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गुरुवार सुबह एक छठ घाट पर पहुंचकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि दिल्ली सरकार ने यमुना की सफाई के लिए कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 2025 चुनाव से पहले यमुना को डुबकी लगाने लायक बनाने का वादा किया था, लेकिन दिल्लीवासी इस वादा को पूरा करने के लिए इंतजार कर रहे हैं, इसके विरोध में उन्होंने यमुना में भी डुबकी लगाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds