कांग्रेस ने जारी की 23 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, अब तक कुल 71 कैंडिडेट्स का ऐलान

Maharashtra Congress candidates List: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 23 नए उम्मीदवारों को शामिल किया गया है, जिससे कुल उम्मीदवारों की संख्या 71 हो गई है। कांग्रेस ने नागपुर साउथ से गिरिश पांडव को टिकट दिया है, जो इस सीट पर शिवसेना (उद्धव गुट) के साथ विवाद का केंद्र रही है। इससे पहले पार्टी ने 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।

मुंबई की तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा:

कांग्रेस ने इस बार मुंबई की तीन महत्वपूर्ण सीटों के लिए भी उम्मीदवार घोषित किए हैं। कांदिवली ईस्ट से कालू बढ़ेलिया को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, चारकोप सीट से यशवंत जयप्रकाश सिंह और साइन कोलीवाडा से गणेश कुमार यादव को टिकट दिया गया है। पार्टी को उम्मीद है कि ये उम्मीदवार MVA गठबंधन के साथ मिलकर इस बार शानदार प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds