VIDEO : पूर्व माध्यमिक शाला उदयभाठा के प्रधान पाठक अनिल टंडन स्कूल से रहे नदारद

जांजगीर चांपा : जिला अंतर्गत विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत उदय भाठा के पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक अनिल टंडन अक्सर स्कूल से नदारत रहने की सूचना मिलने पर मीडिया कर्मियों द्वारा आज शनिवार को पूर्व माध्यमिक शाला उदयभाठा पहुंचने पर भी प्रधान पाठक  अनुपस्थित रहे,गौरतलब करने वाली बात है कि जो टीचर आज अनुपस्थित है उसी टीचर के सब्जेक्ट संस्कृत का आज मासिक परीक्षा होना है अब ऐसे में कैसे परीक्षा का आयोजन हो पाएगा

इस संबंध में शाला एक अन्य टीचर अरुण चंद्रा द्वारा बताया गया कि यहां तीन शिक्षक पदस्थ है इसमें से एक शिक्षक की गिरदावरी में ड्यूटी लगा है और एक शिक्षक प्रधान पाठक अनिल टंडन अभी तक विद्यालय नहीं आए हैं और किसी प्रकार की सूचना शाला तक नहीं पहुंचाई गईं है

इस पर जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भारद्वाज से मोबाइल पर बात करने पर कहा गया की शैक्षिक समन्वयक से जांच कराया जाएगा और और जांच में से ही पाए जाने पर शिक्षक की एक दिवस का वेतन काटा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds