VIDEO : बेमेतरा के दस्तावेज लेखक व वेंडरो ने किया अनिश्चितकालीन हड़ताल, नहीं हुई एक भी रजिस्ट्री, कामकाज पूरी तरह ठप्प

बेमेतरा : जिले उपपंजीयक कार्यालय में दस्तावेज के लेखक एवं स्टांप वेंडर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं ..दस्तावेज लेखन एवं स्टांप विंडो के अनिश्चितकालीन हड़ताल से भूमि रजिस्ट्रीकरण का कार्य ठप पड़ा हुआ है जिसका सीधा असर शासन की आय पर को हो रहा है|

अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह यह है कि सरकार के द्वारा सुगम ऐप लॉन्च किया गया है जिससे स्टांप वेंडरों एवं दस्तावेज के लेखको के कार्य पेपर लैस हो जाएंगे जिससे उनके व्यवसाय छीन जाएंगे और वे बेरोजगार हो जाएंगे. हड़ताली स्टांप वेंडरों और दस्तावेज लेखकों का कहना है कि शासन का या फरमान तुगलग फरमान है जिसका सीधा असर उनके रोजी रोटी पर पड़ेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds