VIDEO : पेंड्रा नगर पालिका के वार्डो में मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीण

पेंड्रा : जिले के पेंड्रा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 के वासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है,नगर पालिका की योजनाएं धरातल में दम तोड़ती नजर आ रही है|

पेंड्रा नगर पालिका परिषद के 13 वार्ड क्रमांक में पानी की समस्या काफी गंभीर रुप ले चुकी है। यहां वार्ड के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन नगर पालिका पेंड्रा इस गम्भीर मुद्दे पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं देखा जाए तो पेंड्रा नगर पालिका परिषद के 13 वार्ड क्रमांक में कई सारे प्रधानमंत्री आवास का निमार्ण कार्य अभी भी अधूरा हैं|

आज भी यहां के लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे निर्मित मकानों में रहने को हैं मजबुर, नगर पालिका परिषद पेंड्रा के 13 वार्ड क्रमांक के नगर वासियों ने कई बार नगर पालिका में यह सभी समस्या को लेकर आवेदन दे चुके है, लेकिन नगरपालिका के जिम्मेदारों की उदासीनता से समस्या लगातार बनी हुई हैं|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds