CG NEWS : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नही हुई सफाई, लोगों को करना पड़ रहा दिक्कतों का सामना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुर्गा पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। दशमी के दिन शहर के विभिन्न पंडालों में विराजमान दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। नगर निगम ने विजयपुर और टुर्कूमुड़ा तालाब को प्रतिमा विसर्जन के लिए निर्धारित किया था और यहां आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

हालांकि, विसर्जन के बाद विजयपुर तालाब में कई प्रतिमाओं के अवशेष अब भी पड़े हुए हैं। तालाब के किनारे इन अवशेषों को आसानी से देखा जा सकता है। शुरुआत में नगर निगम ने तालाब से कुछ अवशेषों को निकाल लिया था, लेकिन बाद में विसर्जन के बाद किसी ने इन अवशेषों को उठाने की कोशिश नहीं की। परिणामस्वरूप, अब भी कई प्रतिमाओं के अवशेष तालाब के किनारे और भीतर बिखरे पड़े हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि तालाब की सफाई लंबे समय से नहीं की गई है। इस कारण तालाब में जलकुंभी और कचरा आसानी से देखे जा सकते हैं। विजयपुर तालाब का उपयोग आसपास के लोग निस्तारी के लिए करते हैं, लेकिन कई बार यहाँ की गंदगी के चलते उन्हें वापस लौटना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button