सोना-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, सिल्वर 2 दिन में 6000 रुपए लुढ़की

Gold Silver Price Today: त्योहारी सीजन और बाजारों में भारी डिमांड के बीच सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार (25 अक्टूबर) को गोल्ड 100 से 110 रुपए तक महंगा हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,580 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 72,950 रु. है। गोल्ड रेट 23 अक्टूबर को नए रिकॉर्ड स्तर 80,070 रुपए पर पहुंचा था। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी दो दिन में 6000 रुपए लुढ़की:

दिल्ली और मुंबई में सिल्वर के भाव (Silver Rate) में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आई। चांदी 4000 रुपए टूटकर 98,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पहले लगातार 8 दिनों में सिल्वर रेट 7100 रुपए बढ़े थे। बता दें कि 23 अक्टूबर को चांदी 1.04 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

ग्लोबल मार्केट में गोल्ड का भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। शुक्रवार को कॉमैक्स पर सोना 8 डॉलर लुढ़ककर 2740.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। यहां दो दिन पहले 23 अक्टूबर को सोना 2772 डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। दूसरी ओर, चांदी की कीमतों में भी मंदी देखी गई और यह 33.67 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर ट्रेड हो रही है। चांदी ने भी दो दिन पहले 35.10 डॉलर का रिकॉर्ड हाई बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds