लॉगिन

CG VIDEO : डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बाद डॉक्टर पर किया था हमला

Chhattisgarh October 24, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG VIDEO : डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बाद डॉक्टर पर किया था हमला

CG VIDEO : डॉक्टर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, विवाद के बाद डॉक्टर पर किया था हमला

धमतरी : जिले के सरकारी अस्पताल में पदस्थ एक डॉक्टर पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बीती रात आरोपियों ने डॉक्टर सहित दो लोगो से चाकू से हमला कर मारपीट किये थे जिसमे डॉक्टर चाक़ू से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया है|

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि धमतरी बस स्टैंड में कबाड़ी और चूड़ी गोदाम के पास राम ट्रेवल्स के बस को खड़ी किया था…जिसे वंहा से हटाने के लिए लक्की भोजनालय का संचालक सौरभ अग्रवाल बस वालो को फोन किया…कुछ देर बाद राम बस ट्रेवल्स  के कर्मचारी लवली उर्फ अभिनव तिवारी वहाँ पर अपने कुछ दोस्तों के साथ आयाऔर सौरभ के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा तभी बीच बचाव करने सौरभ का दोस्त डॉक्टर भूपेन्द्र टंडन आया जिसके साथ भी बस के कर्मचारियों ने मारपीट करते हुए चाकू मार दिया और मौके से भाग गया|

हमले में घायल डॉक्टर और सौरभ अग्रवाल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल लाया गया… वही घटना की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले में अभिनव तिवारी, सूरज रजक  और आशुतोष तिवारी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds