ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू, 200 से अधिक ट्रेनें रद्द, हवाई सेवाएं ठप

Cyclone Dana Updates: चक्रवात दाना का असर नजर आने लगा है। ओडिशा में तेज हवाएं और बारिश शुरू हो गई। चक्रवात के खतरे के मद्देनजर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस चक्रवात के 25 अक्टूबर की देर रात भितरकनिका नेशनल पार्क और धामरा पोर्ट के बीच ओडिशा तट से टकराने की आशंका है।

सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए जा रहे लोग
इस चक्रवात के कारण ओडिशा और बंगाल सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि बुधवार शाम तक लगभग 10 लाख लोगों में से 30% लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है। वहीं, पश्चिम बंगाल में भी 1.14 लाख लोगों को शेल्टर होम में ले जाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds