पति की नौकरी के नाम पर पत्नी से दुष्कर्म: भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ तीन अन्य लोगों पर आरोप, पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां पर एक महिला ने भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन अन्य लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि, थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद भी अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का पति सरसीवां धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। उसे किसी कारणवश पद से हटा दिया गया। इसके बाद उसकी पत्नी मदद के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान के पास पहुंची। पीड़िता ने बताया कि, भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जलान सहित तीन लोगों ने सरसिवा धान खरीदी केंद्र में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर नौकरी लगाने का झांसा दिया और उसका सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आत्मदाह की दी चेतावनी

घटना के बाद पीड़िता न्याय के लिए लगातार पुलिस अधीक्षक सहित जिला कलेक्टोरेट के चक्कर लगा रही है। अब वह तंगाकर महिलाओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। वहां पर उसने न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद भी दुष्कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds