वायनाड उपचुनाव 2024: लोकसभा के रण में पहली बार प्रियंका गांधी, दाखिल किया नामांकन, रोड-शो में उमड़ी भीड़

Priyanka Gandhi Vadra: केरला की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार (23 अक्टूबर) को प्रियंका गांधी ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद प्रियंका गांधी रोड शो भी करेंगे। प्रियंका की नामांकन रैली में कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के साथ मंगलवार (22 अक्टूबर) रात वायनाड पहुंची। प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने प्रियंका के खिलाफ नाव्या हरिदास को उतारा है।

रोड शो में उमड़ी भीड़
नामांकन दाखिल करने के बाद प्रियंका गांधी ने वायनाड में रोड शो भी किया। इस रोड शो में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ी। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा के पित रॉबर्ट वाड्रा और उनके भाई और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे। इस रोड शो के जरिए कांग्रेस ने वायनाड में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है।

राहुल गांधी ने छोड़ी थी वायनाड सीट
लोकसभा चुनाव 2024 में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत हासिल की थी। बाद में राहुल गांधी ने गांधी परिवार की पारंपरिक रायबरेली सीट को चुना और वायनाड छोड़ दी। बता दें कि रायबरेली सीट से इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी भी चुनकर लोकसभा पहुंच चुकी हैं। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा। सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button