कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में 21 नाम, 5 महिलाओं को टिकट, 15 विधायकों को दोबारा मौका

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इस सूची में 17 मौजूदा विधायकों में से 15 को फिर से टिकट मिला है, जबकि जेल में बंद आलमगीर आलम और उमाशंकर अकेला के नामों को होल्ड पर रखा गया है। इस बार पार्टी ने पांच महिला उम्मीदवारों को भी मैदान में उतारा है।

17 मौजूदा विधायकों में से 15 को फिर से टिकट
झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों को जगह दी  है। जमशेदपुर पूर्व से डॉक्टर अजय कुमार और हजारीबाग से मुन्ना सिंह को टिकट दिया गया है। पार्टी ने अपने 17 मौजूदा विधायकों में से 15 को फिर से टिकट दिया है।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds