सीएम साय मायाली रवाना : बोले “पिछले पांच सालो में सरगुजा विकास प्राधिकरण में ठीक तरह से नहीं हुआ काम”

रायपुर : मायाली रवाना होते समय सीएम विष्णुदेव साय ने मीडिया से कहा, सरकार बनने के बाद सरगुजा विकास प्राधिकरण का पुनर्गठन हुआ है। आज जशपुर के मायाली में सरगुजा विकास प्राधिकरण की प्रथम बैठक आयोजित की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के नेतृत्व में सरगुजा और बस्तर के विकास को फोकस करने प्राधिकरण का गठन किया गया था, लेकिन पांच वर्षो में प्राधिकरण में ठीक तरह से काम नहीं हुआ|

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण लगातार भाजपा पार्टी की सीट रही है, रायपुर दक्षिण सीट से अपराजय योद्धा बृजमोहन आठ बार विधायक रह चुके है, उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे|  बता दें कि आज सीएम मयाली में दोपहर से शाम 5 बजे तक सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात वहां से अपने गृह ग्राम बगिया जाएंगे और निज निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds