विमानों को बम की धमकी: सिविल एविएशन मिनिस्टर बोले- नो-फ्लाई लिस्ट में डाले जाएंगे धमकाने वाले

Plane Bomb Threat: पिछले सप्ताह से अलग अलग एयरलाइन्स के विमानों को मिल रही लगातार बम धमकियों के बीच सरकार ने इस पर सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सोमवार को बताया कि बम धमकी देने वाले अपराधियों को अब नो-फ्लाई लिस्ट में डालने की योजना बनाई जा रही है। इसके तहत जो भी व्यक्ति हवाई उड़ानों को धमकी देगा, उसे भविष्य में किसी भी विमान सेवा का उपयोग करने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

बम धमकियों के पीछे ये है हकीकत
पिछले एक सप्ताह में 100 से अधिक भारतीय हवाई उड़ानों को बम धमकी मिली है। इनमें से अधिकांश धमकियां फर्जी निकली हैं, लेकिन इससे यात्रियों में दहशत फैल गई और सुरक्षा जांचें बढ़ानी पड़ी। नायडू ने कहा, “हमने इस पर कड़ा कानून बनाने का फैसला किया है। हमारी योजना है कि बम धमकी देने वालों को सीधे नो-फ्लाई लिस्ट में डाल दिया जाए, ताकि वे भविष्य में कभी भी हवाई यात्रा न कर सकें।”

कानून में बदलाव करने की है तैयारी
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि सरकार अब विमान सुरक्षा नियमों और “सिविल एविएशन अधिनियम, 1982” में बदलाव करने पर विचार कर रही है। इसके तहत बम धमकियों से जुड़े मामलों में और सख्ती लाई जाएगी। बम धमकियों के चलते उत्पन्न हुई चिंताओं को दूर करने के लिए गृह मंत्रालय और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) भी इस मामले पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds