लॉगिन

रायपुर में फिर चाकूबाजी : घर के सामने जुआ खेलने पर मना करने से युवक को मारा चाकू, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

Chhattisgarh October 21, 2024 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर में फिर चाकूबाजी : घर के सामने जुआ खेलने पर मना करने से युवक को मारा चाकू, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

रायपुर में फिर चाकूबाजी : घर के सामने जुआ खेलने पर मना करने से युवक को मारा चाकू, पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़  में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार रात एचएमटी  चौक मोमिनपारा में चाकूबाजी हुई। घर के पास जुआ नशा करने से मना करने पर युवकों ने चाकू मारा है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार, एचएमटी चौक मोमिनपारा में कुछ लोग जुआ खेल रहे थे और नशा कर रहे थे। तभी   एक युवक तुषार पंडित घर से बाहर आया और उन्हें घर के पास जुआ खेलने से मना किया। इससे जुआ खेल रहे युवक सलमान हैदर उर्फ सल्लू और उसके साथी चिड़ गए। उन्होंने तुषार पंडित पर चाकू से हमला कर दिया।

हिरासत में मुख्य आरोपी 

मामले की शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सलमान हैदर को हिरासत में ले लिया जबकि बाकी आरोपी मौके पर से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds