सोना 6 दिन में 2240 रुपए महंगा, चांदी 1 लाख 7 हजार के पार

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले डिमांग बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देने को मिली है। सोमवार (21 अक्टूबर) को गोल्ड 200 से 220 रुपए महंगा  हुआ। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate) 79,640 रु. प्रति 10 ग्राम है। वहीं, आज 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,000 रु. है। सोना के दाम पिछले 6 दिन में 2240 रुपए तक बढ़ गए। बता दें कि गोल्ड कीमतें 21 अक्टूबर को एक बार फिर नए रिकॉर्ड हाई लेवल 79,640 रुपए पर हैं। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

चांदी रिकॉर्ड हाई पर, 6 दिन में 4100 उछली   
दिल्ली और मुंबई में सिल्वर का भाव (Silver Rate) पिछले 6 दिन में 4100 रुपए उछला है। जो सोमवार को 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 6 दिन पहले 16 अक्टूबर को चांदी 97 हजार रुपए के ऑलटाइम हाई लेवल पर थी। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,07,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं। इन शहरों में पहले भी चांदी की कीमतें 1 लाख रुपए के पार निकल गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button